मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार, पतंजलि और शांतिकुंज के कार्यक्रमों में लेंगे भाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार, पतंजलि और शांतिकुंज के कार्यक्रमों में लेंगे भाग

हरिद्वार। दो दिन के उत्तराखंड प्रवास पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीती शाम हरिद्वार पहुंचे। रात्रि शयन उन्होंने पतंजलि योगपीठ में किया। आज शाह पूरा दिन हरिद्वार में रहेंगे। अमित शाह का पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण की मौजूदगी में आचार्यकुलम के विद्यार्थियों ने भव्य स्वागत किया।वो सुबह 10 बजे महर्षि दयानंद ग्राम स्थित पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात गायत्री तीर्थ शांतिकुंज जाकर 'अखंड ज्योति' के दर्शन करेंगे। पूर्वाह्न 11ः15 बजे वह बैरागी द्वीप पहुंच कर गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।गौरतलब है कि शांतिकुंज की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार के तत्वावधान में हरिद्वार के बैरागी कैंप में 'शताब्दी वर्ष समारोह 2026' का पंच दिवसीय आयोजन चल रहा है। आयोजन में गायत्री परिवार के देश-विदेश से आए हजारों कार्यकर्ता व अनुयाई प्रतिभाग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें