मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त,मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त,मामला दर्ज

यमुनानगर यमुनानगर जिले के जठलाना गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दी गई शिकायत में गांव के पंच आशु कुमार ने बताया कि गांव के अंबेडकर भवन परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। आरोप है कि गांव जठलाना निवासी सूरजभान ने धारदार कृषि उपकरण से प्रतिमा पर प्रहार कर उसे क्षति पहुंचाई। घटना में प्रतिमा के दाहिने हिस्से तथा हाथ में दर्शाई गई संविधान की प्रति को नुकसान पहुंचा है। शिकायत में कहा गया है कि इस कृत्य से सार्वजनिक संपत्ति को हानि पहुंचने के साथ-साथ समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित व्यक्ति का नाम इससे पूर्व भी इसी प्रकार की घटनाओं में सामने आ चुका है। बताया गया कि लगभग दस दिन पहले गांव के मंदिर परिसर में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने आपसी संवाद के माध्यम से स्थिति को संभालने का प्रयास किया था।घटना की सूचना मिलने के बाद जठलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है तथा जांच के निष्कर्षों के अनुरूप ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें