मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

अंबाला छावनी अस्पताल में एस्केलेटर उदघाटन के बाद मची भगदड़, एसडीएम समेत नाै घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंबाला छावनी अस्पताल में एस्केलेटर उदघाटन के बाद मची भगदड़, एसडीएम समेत नाै घायल

चंडीगढ़। अंबाला छावनी के अस्पताल में एक एस्केलेटर युक्त फुटओवरब्रिज के सोमवार को उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में अंबाला के एसडीएम सत्येंद्र सिंह और उनके गनमैन विजेंद्र कुमार समेत नौ लोग घायल हुए हैं। इन सभी को अंबाला छावनी में ही उपचार दिया गया। साेमवार सुबह हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने एस्केलेटरयुक्त एक फुटओवरब्रिज का उदघाटन किया था। रिबन काटने के बाद अनिल विज ब्रिज का निरीक्षण कर रहे थे। उनके साथ अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता समेत अन्य लोग थे। अनिल विज एस्केलेटर से नीचे उतरने लगे। उनके पीछे सुरक्षा में तैनात कमांडो, अधिकारी और अन्य लोग थे। एस्केलेटर से नीचे उतरते समय लोग एक-दूसरे को पीछे छोड़कर चलते एस्केलेटर से भागते हुए नीचे जाने लगे। लोगों को आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला। एस्केलेटर के नीचे कुछ अन्य लोग भी खड़े थे। विज उतरकर सीढिय़ों के आगे चलने लगे। एस्केलेटर की सीढिय़ां नीचे चलती गईं। भीड़ को आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला और लोग नीचे गिरकर एक दूसरे के पैरों पर गिर गए। धक्कामुक्की होते ही सुरक्षा टीम ने मंत्री अनिल विज को साइड कर लिया। इस दाैरान एसडीएम सत्येंद्र सिंह और उनके गनमैन भी वहीं गिर गए। इनके अलावा, रमन अग्रवाल, राकेश राम, सुनील अग्रवाल, सतप्रकाश, जितो देवी, महेश गुप्ता और पंकज भी गिरकर घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी चोटिलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें