मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

अमरनाथ नंबूदरी ने संभाला बदरीनाथ धाम के प्रभारी मुख्य पुजारी रावल का दायित्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ के नायब रावल

अमरनाथ नंबूदरी ने रविवार को बदरीनाथ धाम के प्रभारी मुख्य पुजारी रावल का

दायित्व संभाल लिया है। साथ ही सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को

मंदिर समिति ने सम्मान समारोह में विदाई दी।

रविवार को प्रातः

साढ़े आठ बजे प्रभारी रावल ने पंचतीर्थ स्नान किया। श्री बदरीनाथ मंदिर के

निकट पंच शिलाओं के दर्शन किये। तप्तकुंड, विष्णुपदी गंगा, अलकनंदा नदी,

ऋषि गंगा, कुर्मूधारा प्रह्लाद धारा, नारद कुंड में स्नान संपन्न हुआ तथा

पंच शिला नारद शिला, नरसिंह शिला, वराह शिला, गरूड़ शिला, मार्कंडेय शिला के

दर्शन किये।

निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने अपने

कार्यकाल की प्रात: काल को होने वाली अभिषेक और पूजा की। उसके बाद प्रातः

साढ़े सात बजे के बाद अंतिम बाल भोग लगाया। तत्पश्चात नये प्रभारी रावल

अमरनाथ नंबूदरी को आशीर्वाद मंत्र तथा स्वर्ण छड़ी (शिंगौल) सौंपी। इसके बाद

पहली बार प्रभारी रावल ने श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में पूजा-अर्चना के

लिए प्रवेश किया। रविवार से प्रभारी रावल सायंकालीन तथा सोमवार से प्रातः

से सायंकालीन पूजाओं का संपादन करेंगे। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ

मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शुभकामनाएं दी।

धार्मिक

अनुष्ठान के पश्चात सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को मंदिर समिति

कार्यालय सभागार में विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र

सिंह ने सेवानिवृत्त रावल के विदाई समारोह के दौरान अभिनंदन पत्र पढ़कर

सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को सौंपा। मुख्य कार्याधिकारी ने

सेवानिवृत्त रावल के श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य अर्चक के रूप में की गयी

सेवा, कर्तव्यपरायणता, सौम्य व्यवहार, अनुशासन की प्रशंसा की।

समारोह के अंत में सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान

बदरीविशाल एवं मंदिर समिति का आभार जताया। वहीं सभी मंदिर समिति सदस्यों,

मुख्य वित्त अधिकारी आनंद सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक

अभियंता गिरीश देवली, सहायक विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, अभियंता विपिन

तिवारी सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों,‌ तीर्थ पुरोहितों ने नव नियुक्त

प्रभारी रावल को बधाई दी है।

धार्मिक अनुष्ठान तथा विदाई सम्मान

समारोह के अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य भास्कर डिमरी,

मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत,

बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी/मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर

अधिकारी राजेंद्र चौहान सहित डिमरी बडुवागण, कमदी, मेहता थोक पदाधिकारियों,

पांडुकेश्वर, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष

विनोद, माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा शिवप्रसाद डिमरी, दिनेश डिमरी

आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें