मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने की ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर रोक लगाने की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने की ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर रोक लगाने की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

अपने पत्र में उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं, ऋषियों और पीरों की भूमि है। जिस तरह से इस वेब सीरीज में एक खूंखार अपराधी को महिमामंडित करने का प्रयास किया गया है, वो पंजाब की गरिमा पर आघात है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र भी साझा किया है।

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करते हुए कहा कि वो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और आईटी मंत्री को इस बात का निर्देश दें कि ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज पर रोक लगाई जाए, जिसमें एक खूंखार अपराधी का महिमामंडन किया गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि इस वेब सीरीज में एक ऐसे खूंखार अपराधी को महिमामंडित करने की कोशिश की गई है, जो कि कई तरह के जघन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड प्रमुख रूप से शामिल है।

अमरिंदर सिंह राजा वांरिग ने अपने पत्र में पंजाब की भी तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब एक पवित्र भूमि है। इसे देखते हुए हम सभी पंजाब के लोगों को इस तरह की वेब सीरिज से आपत्ति है। हम इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने अपने पत्र में प्रधानमंत्री के संदर्भ में कहा कि आपने खुद लंबा समय पंजाब में बिताया है। आप पंजाब के इतिहास और यहां की संस्कृति से बखूबी वाकिफ हैं। साथ ही, उन्होंने अपने पत्र में यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पंजाब जैसी पवित्र भूमि की एक पहचान एक ऐसे खूंखार अपराधी के रूप में होनी चाहिए, जो कि पूर्व में कई तरह की आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा हो।

इसके अलावा, उन्होंने अपने पत्र में युवाओं को लेकर भी चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि इस तरह के वेब सीरीज हमारे प्रदेश के युवाओं को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते है। यही नहीं, ऐसे वेब सीरीज हमारे युवाओं को आपारधिक दुनिया में धकेलने का काम करेंगे।

साथ ही, उन्होंने पंजाब की विराट सांस्कृतिक इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि हमारे पंजाब को किसी परिचय की जरूरत नहीं है।

पंजाब अपराधियों और गैंगस्टरों से जोड़कर देखा हमारे पंजाब और पंजाबियत का अपमान है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते हैं कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और इस सीरीज पर रोक लगाने की दिशा में कदम उठाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें