मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

खाद विक्रेता का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खाद विक्रेता का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित

जींद। किसानाें काे डीएपी खाद आवंटन में काेताही के आराेप में कृषि विभाग द्वारा एक खाद विक्रेता का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित किए जाने की खबर है। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को बताया कि नरवाना उपमंडल में अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम व दुकान की विस्तार से जांच पड़ताल के दौरान यह तथ्य सामने आए कि इस फर्म ने बिना अनुमति के यूरिया खाद के बैग अपने गोदाम में स्टॉक किए हुए थे। जिनका लाइसेंस में कोई इंद्राज भी नही था। खाद नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 4,11,19, 28 व 31 की उल्लंघना पाए जाने पर कृषि विभाग के सक्षम अधिकारी उपनिदेशक कृषि जींद द्वारा इस खाद विक्रेता फर्म के दोनों थोक लाइसेंस संख्या 1541 व लाइसेंस संख्या 115 को आगामी 15 दिनों के लिए निलंबित कर खाद की बिक्री तुरंत प्रभाव से बंद कर दी गई है। उपायुक्त ने इस संबंध में जानकारी देते हुए आगे बताया कि खाद को लेकर इस तरह का चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।सीएम फ्लाइंग तथा कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने आठ नवंबर को नरवाना ने अनाधिकृत खाद तथा दवाइयों स्टॉक रखने की सूचना पर माल गोदाम रोड पर एक फर्म के गोदाम पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान गोदाम पर स्टॉक का रिकार्ड तो दुरूस्त मिला था लेकिन गोदाम की लोकेशन कृषि विभाग के रिकार्ड में नही मिला। जिस पर कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोलर ने फर्म को नोटिस जारी करते हुए कृषि उपनिदेशक से कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें