अनुप्रिया पटेल के यहां पहुंचे PM मोदी और CM योगी समेत विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता, बहन पल्लवी पटेल और मां नहीं आईं नजर
अनुप्रिया पटेल की बहन के रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कांग्रेस, सपा और अन्य दलों के नेता पहुंचे थे. लेकिन उनकी बहन पल्लवी पटेल और मां कृष्णा पटेल नजर नहीं आईं.
UP Politics: अनुप्रिया पटेल की बहन की शादी के बाद मंगलवार को दिल्ली में उनका रिसेप्शन हुआ, जिसमें उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत तमाम दिग्गज नेता पहुंचे थे.
रिसेप्शन पार्टी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे थे.





