कुरैश समाज की सारी समस्याओं का हल होगा : हेमंत सोरेन
रांची। झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश का स्कूल व मदरसा का संग ए बुनियाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इदरीश कॉलोनी कांटाटोली में रखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत 51 किलो का माला पहना कर किया गया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा यह मदरसा हाईटेक एवं मॉडन बनाया जा रहा है और पूरे झारखंड में मदरसा का ऐसा नक्शा मैंने पहली बार देखा है , पूरे झारखंड में एक मिसाल कायम होगा । आगे मुख्यमंत्री ने कहा कुरैश समाज की समस्याओं से झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश ने अवगत कराया है अब मैं अवगत हो चुका हूं मैंने निर्देश भी दिया है संबंधित विभागों को बहुत जल्द फाइल मेरे टेबल पर होगा और कुरैश समाज की सारी समस्याओं का हल होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहां कुरैश समाज अपनी मेहनत करके गुजर बसर करने वाले लोगों की जमात है पिछली सरकारों ने इस समाज के खिलाफ साजिश रची और सबसे ज्यादा भुक्तभोगी कुरैश समाज ही रहा है। उन्होंने कहा पिछली सरकार में भी कुरैश समाज अपने हक की मांग के लिए आवाज बुलंद करते आए हैं जिसमें मैं भी शामिल रहा हूं। सरकार जल्द ही इस समाज के समस्याओं का समाधान करें। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा मार्डन एवं हाईटेक स्कूल एवं मदरसा का बुनियादी रखना मेरे लिए भी खुशी की बात है सबसे ज्यादा पिछड़ा समाज अल्पसंख्यक समुदाय है। पिछली सरकारों ने साजिश के तहत अल्पसंख्यक समुदाय को पिछाड़ने का काम किया हमारी सरकार प्रतिबद्ध है सभी धर्म और समाज के लोगों की उन्नति के लिए पिछली सरकार में हो रहे गुंडागर्दी को हमारी सरकार बनते ही बंद करवाया गया। अल्पसंख्यक समुदाय को जो लोग टारगेट बना रहे थे आज बिल में घुसने को मजबूर है कोई भी राजनीतिक संरक्षण लेकर अल्पसंख्यकों को परेशान करेगा तो इरफान अंसारी उसे माफ नहीं करेगा। अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा समाज की उन्नति का न्यू शिक्षा पर आधारित है यह मदरसा एवं स्कूल हाईटेक एवं मॉडल होगा जिससे निचले पायदान के लोग भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पाएंगे। अवसर पर जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने कहा इस स्कूल एवं मदरसा की कल्पना आज से 45 वर्ष पूर्व हमारे जमीयतुल कुरैश पंचायत के लोगों ने जमीन चिन्हित कर10 कट्ठा जमीन स्कूल एवं मदरसा के नाम पर रजिस्ट्री करवाया था जिसमें आज सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अब आवश्यकता हो गई है एक मॉडल स्कूल एवं मदरसा की क्षेत्र में इसी को देखते हुए आज मुख्यमंत्री के हाथों संगे बुनियाद कराया गया है झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य लोगों का शुक्रगुजार है। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव आदिल कुरैशी ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से महुआ माजी,गुलाम जावेद फिरोज कुरेशी गुलाम गौस कुरेशी प्रो० रिजवान अंसारी,नौशाद कुरेशी अंजुमन इस्लामिया के उपाध्यक्ष मंजर इमाम, डॉक्टर असलम परवेज, मोहम्मद मकसूद, अकील उर रहमान, औरंगजेब, नौशाद खान, मोहम्मद नन्हू, हसीब खान, राजू खान फरहाद कुरेशी सद्दाम कुरैशी अकबर कुरैशी बबलू कुरैशी, बारीक कुरैशी, पप्पू कुरैशी, अवैस कुरेशी, यूनुस कुरैशी, गुलाम गौस, रब्बानी कुरेशी, गुलाम रसूल, मंजर मुजीबी, नूर मोहम्मद, गुण फिरोज रिजवी मुन्ना, बेलाल खान, साकिब ,जिया ,अशफर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





