मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैनीताल में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

नैनीताल में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

नैनीताल,। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) के लिए नैनीताल जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। संभावित भू-स्खलन, नदियों-नालों में तेज जलप्रवाह और अन्य आपदा संबंधी जोखिमों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर 10 जुलाई को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें