मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस की सारी छुट्टियां रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जनवरी को धनबाद के दौरे पर रहेंगे। इसके मद्देनजर धनबाद में अगले आदेश तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 27 जनवरी को प्रधानमंत्री के धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में प्रस्तावित आगमन, भ्रमण के मद्देनजर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।

कहा गया है कि सभी थाना, ओपी प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर, डीएसपी और एसडीपीओ को निर्देश दिया जाता है कि प्रधानमंत्री आगमन के अवसर पर विधि-व्यवस्था ड्यूटी को देखते हुए किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। विशेष परिस्थिति में आरक्षी, हवलदार संवर्ग के कर्मियों का अवकाश सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी स्वीकृत करेंगे जबकि पुलिस पदाधिकारियों का अवकाश एसएसपी स्वीकृत करेंगे।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे धनबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री हर्ल प्लांट जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें