मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

सेकंड फेज को लेकर झारखंड में अलर्ट, राज्यभर में 30 दिनों तक चलेगा मास्क चेकिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जमशेदपुर में आंशिक लॉकडाउन! चेकपोस्ट रहेंगे सक्रिय, मास्क नहीं पहना तो कार्रवाई

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस महामारी के सेकेंड फेज को लेकर झारखंड भी अलर्ट मोड में है. सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है. कई जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक भी अपने-अपने स्तर से सतर्कता बरत रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 23 नवंबर से शहर में आंशिक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है.रविवार को जिला दंडाधिकारी व उपायुक्त सूरज कुमार और वरीय आरक्षी अधीक्षक डा. एम तमिल वाणन ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी कर दिया है.

बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से सटे जिलों में भी प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि दिल्ली समेत अन्य शहरों में कोविड-19 के दूसरे चरण के बढ़ते संक्रमण के कारण जमशेदपुर में 23 नवंबर से आंशिक लाकडाउन लगाया जा रहा है. संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नियमित जांच और निगरानी होगी. भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शारीरिक दूरी व मास्क अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए शहर के अंदर 10 आंतरिक चेकपोस्ट सोमवार से पुन: क्रियाशील कर दिए जाएंगे. इन सभी चेकपोस्टों पर दो पाली में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे. इस दौरान जो भी व्यक्ति मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन करता हुआ मिलेगा, उसे जुर्माना व अस्थायी जेल की सजा भी हो सकती है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें