मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

आपदा राहत कार्य हेतु अखाड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री को सौंपी 34 लाख की सहयोग राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आपदा राहत कार्य हेतु अखाड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री को सौंपी 34 लाख की सहयोग राशि

हरिद्वार।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज डामकोठी में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर परिषद द्वारा हाल ही में उत्तराखण्ड में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹34 लाख की सहयोग राशि प्रदान की गई।परिषद ने एक आपदा ग्रस्त गांव को गोद लेने की भी घोषणा की।संतों ने मुख्यमंत्री धामी के ग्राउंड जीरो पर जाकर प्रभावितों से सीधे संवाद करते हुए और राहत कार्यों की स्वयं निगरानी करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के बीच पहुंच कर दुख दर्द बांट रहे है तथा मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को भरोसा दिलाया है कि सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री श्री धामी ने अखाड़ा परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की सेवा परंपरा में साधु-संत समाज का योगदान सदैव अग्रणी रहा है। आपदा के इस कठिन समय में संत समाज का सहयोग न केवल पुनर्निर्माण में सहायक है, बल्कि यह प्रभावित लोगों के लिए आशा और संबल की किरण भी बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साधु समाज का यह प्रयास अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा दायक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्य कJर रही है, और समाज के सभी वर्गों से मिल रहे सहयोग से कार्यों को और गति मिल रही है।इस दौरान महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज, श्री पंचायती नया अखाड़ा उदासीन अध्यक्ष महंत धुनी दास जी, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद,बाबा हठयोगी, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित अन्य अखाड़ा परिषद के साधु संत उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें