मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : नकली भारतीय करैंसी सहित एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : नकली भारतीय करैंसी सहित एक गिरफ्तार

-आरोपित से 66,500 रुपये की नकली करैंसी बरामदजींद। सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने एक युवक को नकली भारतीय करैंसी सहित गिरफ्तार किया है। युवक के पास से कुल 66,500 रुपये की नकली करैंसी बरामद हुई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।सीआईए स्टाफ सफीदों ईचांर्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम गांव हरीगढ़ बस अड्डा क्षेत्र के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक नकली नोट लेकर गांव बागडू खुर्द से सरफाबाद की तरफ जाने वाली सड़क पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये अनुसार एक युवक दिखाई दिया। जो पुलिस वाहन को देखकर घबरा कर तेज कदमों से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गांव सांघी रोहतक निवासी रितेश के रूप में बताई। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपित की लोअर की दाहिनी जेब से 500-500 रुपये के कुल 133 नकली नोट बरामद हुए। जिनकी कुल कीमत 66,500 रुपये मिली। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित से नकली करेंसी के बारे में पूछताछ कर रही है।एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को नकली नोटों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि के संबंध में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। समाज में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें