मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : अकाली दल जिला प्रधान की गाड़ी पर हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : अकाली दल जिला प्रधान की गाड़ी पर हमला

फतेहाबाद। जिले के शहर टोहाना में भुना रोड निवासी शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान मास्टर सुखविंदर सिंह की गाड़ी पर शुक्रवार देर रात्रि स्विफ्ट गाड़ी सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया और वह मौके से फरार हो गए। इसके बाद डायल 112, शहर पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस की टीम थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को जिला प्रधान के बेटे जगजीत ने बताया कि उसके पिता गांव अकावली से चंदड़ के रास्ते टोहाना आ रहे थे। जब वे गोविंदपुर से थोड़ा आगे बाईपास के बीच पहुंचे तो स्विफ्ट डिजायर कार से तीन लडक़े उतरे जिनके हाथ में दो रॉड और पिस्तौल थी।

आरोपी ने उसके पिता की गाड़ी पर हमला करना शुरू कर दिया और धमकी देकर फरार हो गए। उसने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की । उसने प्रशासन से जल्द से जल्द से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उसने पुलिस प्रशासन से परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है, यदि ऐसा ना किया तो प्रशासन के खिलाफ धरना देने की चेतावनी भी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें