मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

15 फरवरी को सभी उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को स्मार-पत्र सौंपेगा आजसू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। आजसू ने मंगलवार को राज्य के लाखों छात्रों के हित एवं अधिकार से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदेश भर में मशाल जुलूस निकाला। इस मशाल जुलूस में प्रदेश के हजारों युवाओं ने हिस्सा लेकर सरकार की युवाओं के प्रति असंवेदनशीलता के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद किया।

रांची जिले में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शहीद चौक होते अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकला। जुलूस में आजसू के सदस्यों के साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभ्यर्थी शामिल हुए। मशाल जुलूस को लेकर आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि जेएसएससी पेपर लीक मामला राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

यह मशाल जुलूस सीजीएल परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने, इस परीक्षा में हुए धांधली को लेकर विरोध कर रहे निर्दाेष छात्रों पर हुए प्राथमिकी को अविलंब वापस लेने, झारखंड चयन आयोग के अध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों को बर्खास्त करने और गलत तरीके से चयनित परीक्षा एजेंसी को काली सूची में डालने एवं झारखंड नकल कानून के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर रांची समेत पूरे राज्य में निकला गया है।

राज्यस्तरीय मशाल जुलूस की धनबाद जिले में अगुवाई आजसू के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार छात्र हित में आजसू पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलनरत है। कल हुए हस्ताक्षर अभियान के बाद आज मशाल जुलूस का आयोजन किया गया है। इसके बाद 15 फरवरी को पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सभी जिले के उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को स्मार-पत्र सौंपेगा। सरकार की गलत नीतियों से तंग आ चुके युवाओं के साथ 17 फरवरी को आजसू राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करेगी।

राज्यस्तरीय मशाल जुलूस में रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक राज, कुंदन चंद्रवंशी समेत कई लोग शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें