मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

आजसू ने प्रति कुलपति को शिक्षण शुल्क माफी के लिए सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मारवाड़ी महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सह आजसू छात्र नेता जमाल गद्दी के नेतृत्व में राँची विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति डॉ. कामिनी कुमार से मुलाकात कर वृहद छात्र हित सभी महाविद्यालयों एवं विभागों का शिक्षण शुल्क माफी को लेकर ज्ञापन सौंपा। जमाल गद्दी ने कहा कि वर्तमान कोरोना संक्रमण ने सभी के जीवनशैली को धीमा कर दिया है। अभिभावक पुनः अपनी आय के आधार को पटरी पर लाने के लिए जूझ रहे है। ऐसे में झारखंड में ही स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षण शुल्क को 25 प्रतिशत माफ कर हितकारी पहल करते हुए छात्र छात्राओं को बड़ी राहत दी है। इसी आधार पर आजसू मांग करती है कि रांची विश्वविद्यालय प्रशासन भी छात्र छात्राओं के शिक्षण शुल्क को 25 प्रतिशत माफ कर छात्र हित में हितकर फैसला ले और बड़े पैमाने पर छात्र छात्राओं को राहत प्रदान करे। प्रति कुलपति डॉ. कामिनी कुमार ने आश्वस्त किया कि इस विषय को रांची विश्वविद्यालय की बैठक में रखकर छात्र छात्राओं के हित मे विधिसम्मत फैसला विश्वविद्यालय प्रसाशन लेगी।

इस अवसर पर राहुल पांडेय, तसमियां इस्लाम, सोनू, रायल, शाहबाज़ रेहाब आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें