मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

कृषि मंत्री ने लोक पर्व फूलदेई पर बच्चों को दिए उपहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कृषि मंत्री ने लोक पर्व फूलदेई पर बच्चों को दिए उपहार

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार काे अपने शासकीय आवास पर परिवार के साथ उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस दौरान पारंपरिक परिधान पहनकर पहुंचे पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति और कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के बच्चों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के आवास की देहरी पर फूल और चावल अर्पित कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला-उतुके सई” जैसे पारंपरिक लोकगीत गाकर पर्व की खुशियों को और भी बढ़ाया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों का स्नेह स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस माैके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व फूलदेई की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का यह पर्व प्रकृति, खुशहाली और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला यह पर्व हमारे समाज में प्रेम, सौहार्द और समृद्धि का संदेश देता है।मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब छोटे-छोटे बच्चे घर-घर जाकर देहरी पर फूल अर्पित करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, तो यह संस्कृति की जीवंतता और आपसी भाईचारे की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोक पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान का भाव सिखाते हैं।उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में योगदान दें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन अमूल्य विरासतों से जुड़ी रहें। मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, सचिव चंद्रशेखर जोशी, उपाध्यक्ष मोनिका रावत, पूनम पंवार, राकेश प्रियंका प्रधान, केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहनी,पुष्पा बिष्ट, सीमा बिष्ट, गणेश कांडपाल, विनोद कांडपाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें