मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

अग्निवीर दीपक को नम आँखों से अंतिम विदाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अग्निवीर दीपक को नम आँखों से अंतिम विदाई

चंपावत। पाटी विकासखंड के खरही गांव के अग्निवीर दीपक सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकी पर तैनात दीपक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। सेना मामले की जांच कर रही है।सेना के विवरण के अनुसार, अग्निवीर दीपक सिंह को 3-4 गोलियां लगी थीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने बताया कि शव के साथ आए सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मात्र 23 वर्षीय दीपक सिंह, पुत्र शिवराज सिंह, दो वर्ष पूर्व ही अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें मेंढर तहसील स्थित अग्रिम पोस्ट पर तैनात किया गया था।गत 22 नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव खरही में दुख का माहौल छा गया।रविवार सुबह सूबेदार दीपक के नेतृत्व में सैन्य दल पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचा। सोमवार को स्थानीय घाट पर आयोजित अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम संस्कार के अवसर पर एसडीएम अनुराग आर्य, सीओ शिवराज सिंह राणा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें