मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर नहीं थम रहा आंदोलन

नई टिहरी। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जनांदोलन थमता नहीं दिख रहा है। एक ओर जहां धरना और सत्याग्रह जारी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन54 बार पढ़ा गया
नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर नहीं थम रहा आंदोलन

नई टिहरी। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जनांदोलन थमता नहीं दिख रहा है। एक ओर जहां धरना और सत्याग्रह जारी है। वहीं सोमवार शाम को शहरभर में आंदोलनकारी जन जागरण के तहत चिमटा, डमरू, थाली, घंटी आदि बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा। महिलाओं ने सरकार से मेडिकल कॉलेज के मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को मेडिकल कालेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डा. आरबी गोदियाल के नेतृत्व में गणेश चौक बौराड़ी में धरना 16 वें दिन भी जारी रहा। सत्याग्रही जीतराम भट्ट के साथ स्थानीय महिलाओं भगवती जखमोला, प्रर्मिला भट्ट, शीला पैन्यूली, राजेश्वरी रमोला, भगवान देई तोपवाल, रामेश्वरी कठैत, सरोजनी जखमोला, अनीता कंडियाल, विद्या नेगी, सरस्वती नेगी, बिजमता चौहान, राजी देवी, ममता राणा ने धरना दिया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार टिहरी मेडिकल कालेज निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करें और टिहरी में मेडिकल कालेज का शिलान्यास करे, नहीं तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, शिवराज सजवाण, महामंत्री मनोज चमोली, आशा रावत, डॉ. यूएस नेगी, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान, कुलदीप पंवार, राहुल बुटोला, सीपी डबराल, गंगा भगत नेगी, मनोज शाह आदि ने समर्थन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें