मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में विधि व्यवस्था चौपट, घर से निकलने से डरती हैं बहू-बेटियां: नीलकंठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य में विधि व्यवस्था चौपट, घर से निकलने से डरती हैं बहू-बेटियां: नीलकंठ

खूंटी। झारखंड सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ग्रामीण और नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मोहन गोप और नगर मडल अध्यक्ष अर्जुन पहान के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यकें पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि लंबी-चौड़ी घेोषणाओं का सपना दिखा कर फिर एकबार राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नीयत में कोई बदलाव नहीं आया है। अपने पिछले कार्यकाल में जिस प्रकार से राज्य सरकार के संरक्षण में खनिज संसाधनों की लूट, पंचायत से लेकर सचिवालय-मंत्रालय तक लूट भ्रष्टाचार ने अपना पैर जमाया है, वह दूसरे कार्यकाल में और मजबूत हो रहा है। विधि व्यवस्था की हालत ऐसी कि कोई सुरक्षित नहीं। हत्या, लूट आम बात हो चुकी है। अपराधी बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे। बहन-बेटियां घर से निकलने से डरती हैं। दुष्कर्म, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं ध्वस्त विधि व्यवस्था को उजागर कर रही हैं।जिला महामंत्री संजय साहू ने कहा कि आज विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं, लेकिन शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, दवाई नहीं, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस के अभाव में गरीब मरने को मजबूर हैं। अपराधी, दुराचारी, भ्रष्टाचारियों का हेमंत के राज हिम्मत बढ़ गई है। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, जिला मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, जिला एसी मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नायक, मंडल महामंत्री, विकास चौधरी, मंगा नाग, सुदर्शन भोगता, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें