मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी और बिहार वालों को नौकरियां बेच रही है राज्य सरकार: कोचे मुंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी और बिहार वालों को नौकरियां बेच रही है राज्य सरकार: कोचे मुंडा

खूंटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि अबुआ सरकार का खिावा करनेवाली राज्य की हेमंत सरकार 25 से 30 लाख रुपये में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को नौकरी बेच रही है। झारखंड के आदिवासियों के पास पैसे नहीं हैं, इसलिए यहां के लोग सरकारी नौकरियों से वंचित हैं। कोचे मुंडा राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ मंगलवार को तोरपा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भवन से प्रखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस मेन रोड होते प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। भाजपा ने सरकार को छह महीने का समय दिया था, पर सरकार की कार्यशैली में न कोई सुधार हुआ और न कानून व्यवस्था की स्थिति बदली। उन्होंने कहा कि बांग्लादेसी झारखंड की आदिवासी लड़कियों से शादी कर उएएनकी जमीन हड़प रहे हैं और जमीन हड़पने के बाद उनकी बेरहमी से हत्त्या कर दी जाती है। कोचे मुंडा ने कहा कि राज्य में हर ओर भ्रष्टाचार और घूसखोरी का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि बिना पैसे दिये किसी सरकारी दफ्तर में कोई काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि न तो वृद्धों का पेंशन मिल रही है और न विधवाओं को सम्मान राशि दी जा रही है। पूरे राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यहां की निकम्मी सरकार केंद्र द्वारा दी गई राशि का भी उपयोग नहीं कर पा रही है। सभा को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा ने भी संबोधित किया।मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, शशांक शेखर राय, दीपक तिग्गा, कृष्णा भगत, सुबोध गुप्ता, विनोद धान, गंदौरी गुड़िया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें