आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बीच हुई चैटिंग की स्क्रूटनी में एजेंसी को मिा तथ्य
आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बीच हुई चैटिंग की स्क्रूटनी में एजेंसी को मिा तथ्य
बड़गाई वाली जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाए जाने की थी तैयारी, नक्शा
किया था साझा
रांची: बड़गाई अंचल की जिस जमीन को अपनी जमीन मानने से हेमंत सोरेन इनकार कर रहे हैं, उसी जमीन पर वह बैंक्वेट हॉल बनाना चाहते थे। आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह ने उनके साथ बैंक्वेट हॉल का नक्शा भी साझा किया था। दोनों के बीच हुई चैटिंग की स्क्रूटनी करने पर एजेंसी को यह तथ्य हाथ लगा है। एजेंसी का दावा है कि बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाने के लिए विनोद कुमार सिंह ने 6 अप्रैल 2021 को हेमंत सोरेन को नक्शा भेजा था। इससे साफ है कि संबंधित जमीन पर हेमंत सोरेन का अवैध रुप से कब्जा था। आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह ने बैंक्वेट हॉल का जो नक्शा शेयर किया है वह 8.5 एकड़ जमीन के लिहाज से ही तैयार किया गया था। जांच में पता चला है कि उस इलाके में इतना बड़ा खाली प्लॉट है ही नहीं। इससे साफ है कि उसी 8.5 एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हॉल के लिए वृहद कंस्ट्रक्शन करने की तैयारी थी। ईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया है कि पहले समन के दिन से ही हेमंत सोरेन अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। ईडी का कहना है कि हेमंत सोरेन से उस मोबाइल को मांगा गया है जिसके जरिए उन्होंने अपने करीबी आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह के साथ चैटिंग की थी। लेकिन वह लगातार बहाना बना रहे हैं। ईडी ने कोर्ट को यह भी बताया है कि बड़गाई में 8.5 एकड़ वाले प्लॉट पर बैंक्वेट हॉल बनाने और विशाल स्ट्रक्चर खड़ा करने से जुड़ी लंबी चौड़ी चैटिंग हुई है।





