मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : बस की खिड़की से गिर कर यात्री की मौत, चालक पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : बस की खिड़की से गिर कर यात्री की मौत, चालक पर मामला दर्ज

जींद। सफीदों स्थित रामपुरा रोड पर बस से उतरते समय एक व्यक्ति की खिड़की से गिर कर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सफीदों निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसका पिता कर्मबीर बाहर गया हुआ था। जो बस से वापस घर लौट रहा था। वह अपने पिता को लेने के लिए रामपुरा रोड पर बने ब्रेकर पास खड़ा हुआ। कुछ समय के बाद बस आई। जब उसकी पिता खिड़की से नीचे उतर रहा था तो चालक ने बस को चला दिया। जिससे गिर कर उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना को अंजाम देकर चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। जिस पर वह राहगीरों के सहयोग से अपने पिता कर्मबीर को नागरिक अस्पताल सफींदो ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मंगलवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें