मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

गुलदार व भालू की चहलकदमी से ग्रामीणों में बनी है दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुलदार व भालू की चहलकदमी से ग्रामीणों में बनी है दहशत

पौड़ी गढ़वाल। ग्राम सभा ढांढरी में गुलदार के बाद अब भालू की दहशत से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास लगातार गुलदार के साथ ही भालू की चहलकदमी दिख रही है। ग्रामीणों ने डीएफओ को ज्ञापन देकर जल्द ही वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।बुधवार को गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव पौड़ी रेंज के ढांढरी, चंदोला रांई, गडोली, थली, रेवड़ी, भिताई गांव के ग्रामीणों ने डीएफओ को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बीते 21 नंवबर को ग्रामसभा ढांढरी में गुलदार ने एक महिला को हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। विभाग ने यहां पर गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरे भी लगाए लेकिन आज तक गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। कहा कि अब चंदोला रांई के निकट दो भालूओं की चहलकदमी दिखाई दे रही है। भालूओं ने यहां 100 से अधिक बांज के पेड़ों को नुकसान पहुंचा दिया है। कहा कि गडोली से लेकर रेवड़ी गांव तक भालू व गुलदार की चहलकदमी दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है।उन्होंने डीएफओ से जल्द वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। डीएफओ महातिम यादव ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद दनोशी, गौरव चंदोला, विकास भंडारी, शुभम, प्रमोद आदि शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें