मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : सड़क हादसों में दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : सड़क हादसों में दो की मौत

जींद। जिलें में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों मे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।गावं अमरहेड़ी निवासी 60 वर्षीय निरंजन नहर पुल के निकट सड़क को पार कर रहा था। उसी दौरान तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में निरंजन को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शहर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं नरवाना निवासी पुरूषोत्तम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई जगदीप कार्यवश गांव उझाना की तरफ गया हुआ था।गांव के निकट ही अज्ञात वाहन ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात मे उसके भाई को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें