मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

आखिर बार-बार क्यों मिलते हैं कांग्रेस और पाकिस्तान के सुरः बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने गुरुवार काे सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी से पूछा है कि आखिर बार-बार कांग्रेस और पाकिस्तान के सुर क्यों मिलते हैं। क्या एक ही टूलकिट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान की सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता आपके (कांग्रेस के) नापाक मंसूबे अच्छी तरह से समझती है।बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए फिर से लागू करने की बात कही है। कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही जेकेएनसी ने भी अपने घोषणा पत्र में इन देशविरोधी मांगों को शामिल किया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रहते दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती। मरांडी ने झामुमो व कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि जनविरोधी सरकार ने जनता को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। दलाल-माफिया, भ्रष्ट अधिकारियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के तुष्टिकरण में लीन परिवारवादी ताकतों के साथ मिलकर हमारी रोटी-बेटी-माटी की लूट मचा रहे हैं।अब प्रत्येक प्रदेशवासी के दिल में परिवर्तन की लहर गूंज उठी है। जन आकांक्षाओं की आस बनकर भाजपा परिवर्तन यात्रा के जरिए हर प्रखंड, हर घर, हर परिवार तक पहुंचेगी। हम हर झारखंड वासी को आश्वस्त करते हैं कि रोटी-बेटी-माटी को बचाने का ‘एक ही विकल्प है, भाजपा’। साथ जुड़ें, यात्रा को यशस्वी बनाएं और परिवर्तन की हिस्सा बनें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें