मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में घर में साे रही दाे बहनों को मारी गोली,पीजीआई रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद में घर में साे रही दाे बहनों को मारी गोली,पीजीआई रेफर

जींद। जींद में घर के अंदर सो रहे परिवार पर रात को एक बजे के करीब गेट से फायरिंग कर दी। इसमें दो बहनों को गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चियों के पिता के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी मामले में आरोपियों ने फायरिंग की है।सफीदों शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सफीदों की आदर्श कॉलोनी वार्ड 14 निवासी नूरहसन ने बताया कि उसके छह बेटे हैं और सभी शादीशुदा हैं। वह बेटे नौसाद के साथ रहता है। नौसाद को तीन लड़कियां व एक लड़का है। सबसे बड़ी बेटी तरनुम, उससे छोटी जिमा व सबसे छोटी जसमीन है। लड़के का नाम सुबान है। रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद घर के अंदर सो गए थे। उसकी पोतियां भी जमीन पर कंबल बिछाकर कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो रही थी। रात को एक बजे के करीब उसे फायरिंग की आवाज सुनी। उसने देख तो उसकी पोती 13 साल की तरनुम व 10 वर्षीय जसमीन लहु लुहान जमीन पर पड़ी थी। उसने उठकर संभाला तो तरनुम को छाती व जसमीन को हाथ में गोली लगी हुई थी। उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा भी बंद था। इसमें लोहे के फ्रेम के बीच प्लास्टिक का फ्रेम था, उसको तोड़कर उसके अंदर से पिस्तौल निकाल उसकी पोतियों को गोली मारी गई है।नूरहसन ने बताया कि सोनू आबजा, मिता, राहुल, अजय निवासी सिंघाना, बीरू, सतीश उर्फ मोनू निवासी आदर्श कॉलोनी के साथ उसके बेटे नौसाद का झगड़ा हुआ था। इसमें आरोपियों ने नौसाद के हाथ, पैर तोड़ दिए थे। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था। इसके बाद भी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डर के कारण उन्होंने छोटे बेटे साहिल को तो बाहर भेज दिया थ। नूरहसन का आरोप है कि सोनू के इशारे पर ही उनके परिवार पर हमला किया गया है और उनकी बेटियों को गोलियां मारी गई हैं। आरोपियों ने तीन लाख रुपए की डिमांड और केस वापस लेने की धमकी दी है। पुलिस ने सोनू, मिता, राहुल, अजय, बीरू, सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात को एक बजे फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें