मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया तीन मार्च से, एक अप्रैल से लगेगी कक्षाएं
मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया तीन मार्च से, एक अप्रैल से लगेगी कक्षाएंजयपुर, 25 फ़रवरी । शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विवेकानंद मॉडल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र 2023-24 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। निदेशालय की ओर से इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इन स्कूलों में छठीं से आठवीं कक्षा में रिक्त पदों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जानी है। कक्षाएं एक अप्रैल से आरंभ कर दी जाएगी और इससे पूर्व प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।स्कूल प्रवेश के लिए तीन मार्च को विज्ञप्ति जारी कर सकेंगे जबकि आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 8 मार्च से 16 मार्च तक पूरी करनी होगी। चयनित आवेदकों की सूची निर्धारण का काम 22 मार्च को किया जाएगा और उनकी सूची 27 मार्च को जारी की जाएगी। चयनित आवेदकों से प्रवेश फॉर्म 31 मार्च तक भरवाए जा सकेंगे और कक्षाओं का संचालन एक अप्रैल से शुरू होगा।निदेशालय ने निर्देश दिए है कि एडमिशन के लिए प्रवेश कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें मॉडल स्कूलों के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य को अध्यक्ष, ब्लॉक प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी या सीबीईओ नामित एबीईओ, स्थानीय ब्लॉक से एक जनप्रतिनिधि को सदस्य बनाया जाएगा। मॉडल स्कूल का प्रधानाचार्य सदस्य सचिव के रूप में कमेटी में शामिल होंगे। प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करवाने का दायित्व कमेटी का होगा।





