मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार में ई-रिक्शाओं पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 वाहन सीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिद्वार में ई-रिक्शाओं पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 वाहन सीज

हरिद्वार। यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग द्वारा ई-रिक्शा सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को शिव मूर्ति चौक से ललतारो पुल के बीच विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी गोवर्धनपुर मुकेश भारती और चिड़ियापुर की परिवहन कर अधिकारी मनीषा शाह भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने ई-रिक्शाओं के दस्तावेजों और सत्यापन अभिलेखों की गहन जांच की।चेकिंग के दौरान ई-रिक्शाओं के पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, फिटनेस, चालक लाइसेंस और विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड स्टिकर की जांच की गई। जांच में अनियमित पाए गए 25 ई-रिक्शाओं को सीज कर दिया गया, जबकि संबंधित चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई।अधिकारियों ने ई-रिक्शा चालकों को निर्देश दिए कि वे अपने वाहनों का समय पर सत्यापन कराएं और सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें