मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

जनसुनवाई में 87 शिकायतें दर्ज, 42 का मौके पर निस्तारण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जनसुनवाई में 87 शिकायतें दर्ज, 42 का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार। हरिद्वार, 05 जनवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 87 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 42 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया।जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण, पेयजल सहित विभिन्न समस्याएं सामने आईं। फरियादियों ने पेयजल संकट, अवैध कब्जे, भूमि कम होने, बीपीएल व अन्त्योदय कार्ड से मिलने वाले राशन के दुरुपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग जैसी शिकायतें दर्ज कराईं।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज मामलों को भी गंभीरता से लेकर शीघ्र हल किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शिकायत दोबारा जनसुनवाई में न आए। यदि समय पर निस्तारण योग्य शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता से संवाद कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह, मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, एआरटीओ नेहा झा, डीएसओ श्याम आर्य, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें