मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1354 लोग हुए लाभान्वित

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1354 लोग हुए लाभान्वित

हरिद्वार। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास खंड बहादराबाद के न्याय पंचायत शाहपुर शीतला के राजकीय प्राथमिक विधालय में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1109 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 21 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 3485 लोगों ने शिरकत की।शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 150 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 58 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुशल नेतृत्व में जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर हर विधान सभा की ग्राम पंचायत में आयोजित किए जा रहे है, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को उनके द्वार पर निस्तारण किया जा रहा है। केंद एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनों का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है।राज्य मंत्री सुशील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब एवं पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे तथा अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े ,इस शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करें।शिविर में ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, उप ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद धर्मेंद्र चौधरी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, सहायक परियोजना निर्देशक डीआरडीए नलिनीत घिल्डियाल, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।वहीं विकास खण्ड नारसन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ की अध्यक्षता में विकास खंड नारसन के पंचायत भवन लाठरदेवा हुण् में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 81 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 245 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 2209 लोगों ने प्रतिभाग किया।बहुउद्देशीय शिविर में कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर) समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। राज्य मंत्री द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती नीलकमल शर्मा, खंड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी सहित समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें