मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, 50 किलो मिठाई नष्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, 50 किलो मिठाई नष्ट

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के मद्देनजर जनपद में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि होटल, ढाबों, दुकानों और रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी की जाए, ताकि तीर्थ यात्रियों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।सहायक आयुक्त एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के अनुसार, इन निर्देशों के अनुपालन में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना सिडकुल से प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम गठित कर मिठाई सप्लाई कर रहे बोलेरो वाहन पर छापेमारी की गई।करीब तीन घंटे चली जांच के दौरान टीम ने वाहन में रखे मिठाई के कार्टन, बक्सों और टीनों की गहन जांच की। इस दौरान लगभग 50 किलो खराब मिठाई बरामद हुई, जिसमें 35 किलो बूंदी लड्डू, 5 किलो मिल्क केक व 16 किलो सफेद रसगुल्ला शामिल थे। सभी मिठाइयों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए और खराब पाई गई मिठाइयों को मौके पर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कर दिया गया।पूछताछ में विक्रेता ने बताया कि वह सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद में मिठाइयों का विक्रय करता है। मौके पर ही उसे साफ-सफाई बनाए रखने, तापमान नियंत्रित वाहन में मिठाई परिवहन करने और उचित भंडारण के निर्देश दिए गए। साथ ही उसे नोटिस जारी कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की मिलावट या ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें