मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

जिलाधिकारी के निर्देश पर सीवरेज कार्यों में आई तेजी, 282.60 मीटर सड़क निर्माण पूरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जिलाधिकारी के निर्देश पर सीवरेज कार्यों में आई तेजी, 282.60 मीटर सड़क निर्माण पूरा

हरिद्वार। शहर में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के अनुपालन में निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा, उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा कार्यों में तेजी लाई गई है, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।दरअसल, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों के कारण आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने 1 अप्रैल को संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा था कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी खुदी सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी की जाए।परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज-01 और पैकेज-02 में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। बीते दो दिनों में कुल 282.60 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।प्रशासन का कहना है कि कार्यों के तेजी से पूर्ण होने से शहर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी और व्यापारियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी, खासकर आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप सभी निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं और शेष कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें