मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग और पुलिस विभाग को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक संयुक्त रूप से लगातार चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी खंड के अधिकारियों को खराब स्ट्रीट लाइट तत्काल ठीक कराने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर चल रहे मरम्मत कार्यों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाए।एनएचआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर अतिक्रमण न होने देने और अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से फरवरी 2026 तक परिवहन विभाग द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 5558 चालान, ओवरलोडिंग के 529, ओवरस्पीड के 2544, शराब पीकर वाहन चलाने पर 4, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग पर 106 और सीट बेल्ट न लगाने पर 312 चालान किए गए।वहीं पुलिस विभाग द्वारा बिना हेलमेट 1847, ओवरस्पीड 1595, ओवरलोडिंग 106, शराब पीकर वाहन चलाने पर 106, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 173, सीट बेल्ट न लगाने पर 84 तथा रेड लाइट जंप करने पर 76 चालान किए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, एसपी क्राइम निशा यादव, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी.के. सिंह, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता दीपक सैनी, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद्र पलारिया, जितेन्द्र चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें