मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक

हरिद्वार। जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने जल संस्थान हरिद्वार एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग द्वारा संचालित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को जनपद में संचालित सभी गौशालाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गौशाला या डेयरी से निकलने वाला गोबर अथवा गंदगी गंगा में न जाए, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए।उन्होंने नगर निगम एवं संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए किसी भी स्थिति में नालों का गंदा पानी या कूड़ा-कचरा गंगा में न जाने दिया जाए। इसके लिए समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि जिन घाटों और क्षेत्रों में अतिक्रमण है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जिन पुलों पर जाली लगाने का कार्य प्रस्तावित है, उसे भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, आरओ यूकेपीसीबी डॉ. राजेंद्र सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप मुख्य नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी, सहायक अभियंता जल संस्थान अब्दुल रशीद, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यदेव आर्य, समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़, मनोज निषाद, संजय सकलानी आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें