मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

हल्द्वानी में भारी बारिश से बेकाबू हालात, कई इलाके जलमग्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हल्द्वानी। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्रामीण इलाकों में धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि शहरी इलाके जलमग्न हो गए हैं। पूरे जिले में पांच स्टेट मार्ग सहित 39 रास्ते पूरी तरह बंद हैं। इसके अलावा गौला, नंधौर और कोसी नदी में जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है।गौला नदी में 45000 क्यूसेक से अधिक पानी बह रहा है। इसके अलावा हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग शेरनाला आने से बंद हो गया है। हल्द्वानी के कलसिया, रकसिया और देवखड़ी बरसाती नाले भी उफान पर हैं। प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही सरकारी मशीनरी को अलर्ट पर रखा है।उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम सहित पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जहां जल भराव हो रहा है वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा नदियों के किनारे रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की गई है।सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया और नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी स्थिति में नदी नालों किनारे ना जाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें