मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

भगवंत मान के आरोपों पर बिट्टू का पलटवार, 'पीएम मोदी की 'स्वच्छ भारत' नीति के तहत गंदगी होगी साफ'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भगवंत मान के आरोपों पर बिट्टू का पलटवार, 'पीएम मोदी की 'स्वच्छ भारत' नीति के तहत गंदगी होगी साफ'

चंडीगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर हुई ईडी छापेमारी को भाजपा की साजिश बताने के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक बदले की भावना से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच के तहत की जा रही है।

मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भगवंत मान, आपकी पार्टी चोरों और लुटेरों की पार्टी है। पंजाब की जनता राज्य के मंत्रियों के खिलाफ मामले दर्ज करवा रही है और जांच एजेंसियां कुछ भ्रष्ट सांसदों को पकड़ रही हैं। पीएम मोदी की नीति 'स्वच्छ भारत' है। इसके तहत गंदगी निश्चित रूप से साफ हो जाएगी।

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत लगभग 8 से 9 स्थानों पर की गई।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी की टीमें उनके घर, फार्महाउस और अन्य संपत्तियों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

इसके साथ ही उनकी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी ईडी की टीम पहुंची, जहां वित्तीय लेन-देन और फंड से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ फंड मामलों में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश बताया।

उन्होंने कहा कि यह सब पंजाब चुनाव से पहले की रणनीति हो सकती है और इसे टिपिकल मोदी स्टाइल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी किसी दबाव में आने वाली नहीं है।

भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी पार्टी किसी कमजोर स्थिति में नहीं है और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें