मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासन ने की झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3500 से अधिक जवानों की हुई प्रतिनियुक्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची : अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झारखंड में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के अलग-अलग जिलों में 3500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। ताकि किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो।

वही झारखंड पुलिस ने आम लोगों से समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। किसी भी प्रकार के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले वीडियो या मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर ना करने को कहा है। साथ ही किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या फिर वरीय पुलिस अधिकारी को देने की अपील की है। इधर पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाये हुए है।पुलिस शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

डीजीपी और गृह सचिव को किसी अप्रीय घटना की सूचना देने का दिया गया निर्देश

गृह सचिव ने सभी जिलों के डीसी और एसपी को घटना की जानकारी तुरंत डीजीपी और गृह सचिव को देने को कहा है।जारी आदेश में गृह सचिव ने कहा कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण सभी को निर्देशित किया जाता है कि संयुक्त रूप से हर थाना क्षेत्र की स्थिति का जायजा लें और माहौल बिगड़ने पर किस तरह से उसे काबू करना है, इसपर विशेष ध्यान दें। गृह सचिव ने इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से मुख्यालय, डीजीपी, गृह सचिव और सीएस को देने को कहा है। साथ ही प्रशासन की उपस्थिति सुनिश्चित करने और इस तरह की घटनाएं होने पर सख्ती से निपटने को कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें