मोहर्रम त्योहार को देखते हुए प्रशासन सख्ती बरत रही है, डीएसपी के नेतृत्व में निकाली फ्लैग मार्च
धनबाद । मोहर्रम त्योहार को देखते हुए प्रशासन सख्ती बरत रही है। निरसा डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में चिरकुंडा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकली गई। चिरकुंडा से तालडगा मस्जिद के पास रुक कर एनाउनसमेन्ट किया गया। मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। चिरकुंडा थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह, सअनि बिनोद सिंह के साथ पुलिस बल मौजूद थे। गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकली गई। ओपी प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण मोहर्रम मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में पुलिस जवान रजनी सिंह, महेश सिंह, अशोक सिंह,संजय कुमार,राज कुमार यादव,उपेन्द्र कुमार यादव,अशोक साव आदि शामिल थे।





