मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

वज्रपात से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन चला रहा जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़ । रामगढ़ जिले में लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान कई

स्थानों पर वज्रपात भी हो रहा है। अभी धान की फसल लगाने का भी समय है। इस

वजह से सैकड़ों किसान पूरे दिन खेतों में ही रहते हैं। ऐसी स्थिति में वे

वज्रपात की चपेट में भी आ सकते हैं। जिले में वज्रपात से होने वाले हादसों

से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन जागरुकता अभियान चला रहा है। शुक्रवार

को डीसी संदीप सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा

है कि वज्रपात से बचने के लिए मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे अधिक सुरक्षित

है। बरसात के दौरान लोग बिजली से चलने वाले उपकरण को बंद रखें, इससे घरों

पर बिजली गिरने की संभावना कम रहेगी। यदि किसी वाहन पर सवार हैं तो तुरंत

सुरक्षित जगह चले जाएं, टेलीफोन, बिजली के पोल के अलावा टेलीफोन और टीवी

टावर से दूर रहें, कपड़ा सुखाने के लिए तार का प्रयोग ना कर जूट या सूत की

रस्सी का उपयोग करें।

सुनसान इलाके में बारिश के

दौरान किसी पेड़ के नीचे नहीं जाएं, यदि जंगल में हैं, तो कम ऊंची पेड़

और घने पेड़ों के नीचे ही ठहरें। डीसी ने बताया कि गीले खेतों में काम करने

वाले किसानों को बारिश के दौरान सूखे स्थान पर चले जाना चाहिए। ताकि वह

वज्रपात की चपेट से दूर रहें।

आंधी-बारिश व

तूफान बंद होने के तत्काल बाद घर से बाहर न निकलें। देखा गया है कि बादल

गर्जन व तेज बारिश के होने के 30 मिनट बाद तक बिजली गिरती है। अगर कहीं कोई

तेज बारिश में फंस जाएं तो अपने हाथों को घुटनों पर और सिर को घुटनों के

बीच में रखें, इससे शरीर को कम नुकसान होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें