मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

एनटीए परीक्षा को नकल रहित बनाने को प्रशासन सजग : डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनटीए परीक्षा को नकल रहित बनाने को प्रशासन सजग : डीसी

फरीदाबाद। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में 22 से 31 जनवरी के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) की परीक्षा नकल रहित पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में है। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। डीसी विक्रम सिंह बुधवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में सीबीटी परीक्षाओं के सफल संचालन की तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में बनाए गए 3 सेंटर पर जाकर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है उसको केंद्र में अंदर जाने न दें। डीसी विक्रम सिंह ने बताया की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) की परीक्षा के लिए जिला में 03 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिला फरीदाबाद में बने परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो इसके लिए मॉनिटरिंग भी की जा रही है। बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बडख़ल अमित मान, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज व सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य विभागों से संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें