मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में भूकंप को लेकर प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में भूकंप को लेकर प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल

बचाव दलों ने लोगों को बाहर निकाला, फायर बिग्रेड ने बुझाई आगफरीदाबाद। फरीदाबाद में भूकंप जैसी स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार को मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया। जिसमें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, दमकल विभाग की टीमों सहित स्थानीय पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस ड्रिल में भूकंप के समय किए जाने वाले बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। सुबह के नौ बजते ही सेक्टर 12 के लघु सचिवालय में हलचल शुरू हो गई। सचिवालय में लगातार स्वास्थ्य विभाग और दूसरे विभागों की गाड़ी पहुंचने लगी। पुलिस के कर्मचारी लघु सचिवालय के अंदर की तरफ भागने लगे। एक -एक करके बचाव दल की सभी टीमें वहां पहुंच गई जो भूकंप जैसी स्थिति से निपटने के लिए काम करती हैं। सचिवालय में काम कराने के लिए आए आम नागरिक भी इस मॉक ड्रिल का हिस्सा बने। डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हए फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में आज भूकंप जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया है। फरीदाबाद के सेक्टर 12 लघु सचिवालय और बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह महल में इसका आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) , राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों के साथ स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग सहित दूसरे विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।डीसी ने कहा कि इस अभ्यास के पीछे का मकसद यहीं है कि भूकंप जैसे हालातों से निपटने के लिए हम कितने तैयार हैं, इसकी जानकारी रखना है। इससे आम जनता को जागरूकता मिलती है कि इन हालातों में वो किस प्रकार से अपनी सुरक्षा कर सकते है। लोगों को भूकंप में बचाव की जानकारी दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें