मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर : बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन, जाँच शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर : बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन, जाँच शुरू

झज्जर।बहादुरगढ़ शहर के रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में पिछले रविवार को बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी अमन की मौत के बाद प्रशासन ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम नसीब कुमार अपनी पूरी जांच टीम के साथ स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और विस्तृत जानकारी हासिल करते हुए अध्यापकों व मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई होगी।निरीक्षण के दौरान एसडीएम नसीब कुमार के साथ लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों के अधिकारियों ने मौके स्टेडियम में लगे उपकरणों की स्थिति का अवलोकन किया और रखरखाव से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। एसडीएम नसीब कुमार का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर ली जाएगी और जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि अब तक की जांच से हादसे के जिम्मेदार अधिकारी का खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर स्टेडियम बना है वह शिक्षा विभाग की है, लेकिन स्टेडियम का रखरखाव कौन कर रहा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। एसडीएम नसीब कुमार ने कहा कि सुरक्षा मानकों को मजबूत करना अब अनिवार्य है और सभी विभागों को इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।नसीब कुमार ने पीडि़त परिवार से मिलकर संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी विभाग से संबंधित हो। बता दें कि गत रविवार को शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल पोल अचानक गिर गया था, जिससे 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था। अमन के पिता सुरेश ने स्टेडियम के रखरखाव में घोर लापरवाही और पीजीआई में इलाज दौरान हुई की गई देरी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुरेश ने सरकार द्वारा घोषित पांच लाख की मदद को लेकर कहा कि जब उनका बेटा ही नहीं रहा तो वह इस पैसे का क्या करेंगे। वहीं अब प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि आखिर अमन की मौत का जिम्मेदार कौन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें