मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

रविग्राम मिनी स्टेडियम परियोजना को लेकर प्रशासन सक्रिय, बैठक में बनी रणनीति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रविग्राम मिनी स्टेडियम परियोजना को लेकर प्रशासन सक्रिय, बैठक में बनी रणनीति

ज्योतिर्मठ। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार गोपेश्वर में जोशीमठ के रविग्राम में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम निर्माण परियोजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यदायी संस्था पेयजल निगम, युवा कल्याण विभाग व अन्य संबंधित हितधारकों के साथ परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि रविग्राम मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 9.48 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके सापेक्ष 3 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत 95×42 मीटर क्षेत्रफल में चार लेन सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ट्रैक के मध्य भाग में विभिन्न खेलों के लिए इनफील्ड कोर्ट, कार्यालय भवन, चेंजिंग रूम तथा अन्य आवश्यक खेल अवसंरचनाओं का विकास भी किया जाना प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टेडियम से संबंधित सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाएं, ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त खेल परिसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी जोशीमठ को निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था, एनटीपीसी तथा अन्य सभी संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करें, ताकि निर्माण कार्य में आने वाली सभी तकनीकी आवश्यकताओं का समय रहते समाधान किया जा सके और परियोजना को शीघ्र गति प्रदान की जा सके।

बैठक में उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र द्विवेदी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पालिका सभासद प्रवेश डिमरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें