मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में धनबाद पहुंचे अधीर रंजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में धनबाद पहुंचे अधीर रंजन

धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस द्वारा धनबाद सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद आज नामांकन के अंतिम दिन अजय दुबे ने धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप नॉमिनेशन कर दिया। इस दौरान अधीर रंजन चौधरी सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व कांग्रेस ने धनबाद में शक्ति प्रदर्शन को लेकर एक रोड शो भी किया, जो रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर मेमको मोड़ स्थित धनबाद समाहरणालय पर आकर समाप्त हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।इस मौके पर अधीर रंजन चौधरी ने उम्मीदवार के नाम को लेकर हुई देरी पर मीडिया को बताया कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए नेताओं की भीड़ बढ़ गई है, नेताओं का मानना है कि कांग्रेस का टिकट मिलना मतलब जीत सुनिश्चित होना। यही वजह है कि धनबाद सीट के लिए नाम की घोषणा में देरी हुई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता इंडी गठबंधन पर एक बार फिर से भरोसा कर रही है और इस बार कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत जनता सुनिश्चित कर चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें