मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: एडीजीपी ही सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिक की सुरक्षा कैसे होगी: सांसद सतपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत: एडीजीपी ही सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिक की सुरक्षा कैसे होगी: सांसद सतपाल

सोनीपत। सोनीपत में कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि एडीजीपी की संदिग्ध मौत ने प्रदेश कीकानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ही सुरक्षितनहीं, तो आम नागरिक की सुरक्षा की क्या गारंटी कैसे होगी। रविवार को उन्होंने कहा किकांग्रेस पार्टी ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। दोषियों को कानूनके तहत सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सोनिया गांधीका संवेदना संदेश लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मृत अधिकारी के परिवार से मिला है।गोहाना में शिक्षा और रोजगार को लेकर ब्रह्मचारी ने कहा कि अगले तीन महीनों में शहर में एकआधुनिक पुस्तकालय का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओंकी तैयारी में दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल जनताकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। मेट्रो विस्तार, उद्योग और रोजगार के वादे अधूरे हैं।खरखौदा मारुति प्लांट में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार देने की मांग अबतक पूरी नहीं हुई।उन्होंने सुझाव दिया कि लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभाओं में किसी एक जगह बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़े।ब्रह्मचारी ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और अपराध से समाज में असंतोष है। किसान, मजदूर और आम नागरिक सब परेशान हैं। सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हुई है।वहीं, बरोदा विधायक इंदुराज भालू ने कहा कि प्रदेश में विकास नहीं, अपराध और फिरौती की घटनाएंबढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं को हल्के में लेते हैं। किसानों की फसलेंबारिश में डूब गईं और मंडियों में उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया किकांग्रेस शासनकाल में गोहाना के लिए स्वीकृत रेल कोच फैक्ट्री प्रधानमंत्री मोदी नेगुजरात स्थानांतरित कर दी। भालू ने कहा कि प्रधानमंत्री 17 अक्टूबर को हरियाणा आएंगेतो सबसे पहले छीने गए अधिकार लौटाने और गोहाना को जिला घोषित करने की घोषणा करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें