मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास पथ पर अग्रसर : बेदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास पथ पर अग्रसर : बेदी

जींद। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास पथ पर अग्रसर है। आज हरियाणा में जो सरकार बनी है वो केवल जींद की वजह से बनी है। भूपेंद्र हुड्डा कहते थे कि जींद मेरा है। ठेकेदारी तो जींद की करते थे और वोट बटोरते थे और जींद में कभी विकास नही किया। जींद के लोगों ने बता दिया कि हम भाजपा के साथ हैं।कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रविवार को जींद में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि न बीजेपी कर्मचारी, महिलाओं, मजदूर की नही सुनती। विपक्ष के पास इससे ज्यादा कुछ नही है। विधानसभा में भी यही बोलते हैं। वो केवल विरोध करना चाहते हैं। आज 24 फसलें एमएसपी पर हरियाणा प्रदेश में खरीदी जा रही हैं। खराबे का पैसा सबसे पहले हरियाणा में सरकार ने डाला है। महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है। हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए चला रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग का कल्याण कर रही है। बेदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जातिवाद के झगड़े यह फैलाएंगे और आरोप उन पर लगाया जाएगा। भाजपा ने कभी इलाका देख कर विकास नही किया, न ही नौकरियां दी। संपूर्ण देश का विकास करने की योजना लेकर भाजपा सरकार आई है।इसी सोच को लेकर भाजपा सरकार चल रही है। बेदी ने कहा कि विधानसभा में हुड्डा ने कहा कि यह वोट चोरी की सरकार है। जिस दिन उन्होंने जवाब दिया और बताया कि 46 जगह वोट मांगने नही गए तो वोट चोरी कौन सी हो गई। बीरेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला के बेटे व शैलजा को यह हराने में लग रहे थे। बेदी ने कहा कि आज जो पूरे देश के अंदर चारों तरफ कमल का फूल खिला है, वो भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत है। आज धन्यवाद और विकास रैली है। धन्यवाद तो कितना करें कोई सीमा नही है। एक तरफ 11 साल बेमिसाल तो दूसरी तरफ प्रतिपक्ष का लगभग 60 साल का राज। भाई के किसी भी कोने में चले जाओ लेकिन जींद में जाना मुश्किल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें