मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद: खुले में कूड़ा डालने पर होगी कार्रवाई, लगेगा जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद: खुले में कूड़ा डालने पर होगी कार्रवाई, लगेगा जुर्माना

फरीदाबाद। नगर निगम जॉइंट कमिश्नर की देख-रेख में मंगलवार को वार्ड नंबर 5 में सफाई एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। जॉइंट कमिश्नर ने कहा कि खुले में कूड़ा डालने पर कार्रवाई की जाएगी। जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा खुले मे कूड़ा डालने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। अगर कोई व्यक्ति खुले या सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालता है तो उसके खिलाफ 500 रुपए से लेकर 5 हजार तक का जुर्माना किया जाएगा। शहर को साफ व सुंदर बनाकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे में हम सभी को अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार के सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में 11 साप्ताहिक हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्कूली बच्चे भी भाग ले रहे हैं। शहर के बड़े-बड़े बाजारों पर निगम की टीमें लगातार सफाई के लिए काम कर रहे हैं। निगम की गाडिय़ां घर-घर से कूड़ा उठा रही है। ऐसे में अगर लोग अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभा ले तो पूरा शहर आसानी से साफ हो जाएगा। इस मौके पर वार्ड की पार्षद शीतल खटाना के पति पूर्व पार्षद जयवीर खटाना, महिपाल चौहान, अनिल बंसल, डॉक्टर सतबीर, उधम बेनीवाल, गिरीश शर्मा, बलवान शर्मा, अशोक वर्मा एवं मार्केट प्रधान संजीव उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें