मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

ऊंचापुल चौराहे के चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू, अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऊंचापुल चौराहे के चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू, अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

हल्द्वानी। लंबे समय से जाम और अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे ऊंचापुल चौराहे के चौड़ीकरण की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। आज गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सड़क सीमा में आ रहे भवनों व दुकानों पर बुलडोज़र चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे चौड़ीकरण अभियान के तहत सड़क की सीमा में आ रही कई दुकानों और भवनों को हटाया जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार ऊंचापुल चौराहा शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां दिनभर वाहनों का भारी दबाव बना रहता है। सड़क संकरी होने और अतिक्रमण के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।प्रशासन ने बताया कि प्रभावित भवन स्वामियों को पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था। तय समय के बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और इस महत्वपूर्ण मार्ग पर लोगों का आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शहर के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यह कार्रवाई जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें