मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

धान की पराली जलाने पर फतेहाबाद में चार किसानाें पर एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धान की पराली जलाने पर फतेहाबाद में चार किसानाें पर एफआईआर दर्ज

फतेहाबाद। प्रतिबंध के बावजूद धान की पराली जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस द्वारा पराली जलाने के आरोप में साेमवार काे चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब तक 14 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पहले मामले में भूना पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग भूना से एटीएम धर्मवीर ने कहा है कि उपायुक्त द्वारा धान कटाई उपरांत बचे हुए अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है।गत दिवस हरसेक द्वारा उन्हें जीपीएस लोकेशन भेजी गई जिसमें गांव जंडली खुर्द में किसान द्वारा अपने खेत में आग लगाने की सूचना थी। इस पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि किसान संदीप पुत्र दिलबाग निवासी जांडली खुर्द ने अपने खेत में 15 कनाल 16 मरला जमीन पर पराली में आग लगाई हुई थी। इस पर कृषि विभाग की टीम ने इस बारे पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में भूना पुलिस ने एटीएम धर्मवीर की ही शिकायत पर किसानसंदीप पुत्र होशियार सिंह निवासी जाण्डली कलां के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरसेक से मिली लोकेशन के बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि किसान ने 29 कनाल खेत में पराली जलाई हुई थी। तीसरे मामले में भूना पुलिस ने एटीएम महेन्द्रपाल की शिकायत पर किसान गुरजिन्द्र सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी रहनखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरसेक से मिली लोकेशन के बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि किसान ने 7 कनाल 8 मरला खेत में पराली जलाई हुई थी। चौथे मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भारतरतन की शिकायत पर किसान वेदप्रकाश पुत्र भरत सिंह निवासी हिजरावां कलां के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरसेक से मिली लोकेशन के बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि किसान ने 8 कनाल खेत में पराली जलाई हुई थी।स्मॉग की चादर से घिरा फतेहाबादफतेहाबाद में साेमवार सुबह से ही घने स्मॉग की चादर से पूरा आसमान घिरा हुआ है। जिसके कारण फतेहाबाद क्षेत्र में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 306 के करीब पहुंच चुका है। जो वायु प्रदूषण की बेहद खराब स्थिति मानी जाती है। हालात यह हैं कि फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत, एलर्जी, जुकाम आदि के मरीजों से ओपीडी भर गई। अब तक जिले भर में 65 से ज्यादा लोकेशन सामने आ चुकी हैं। जहां पराली जलाई गई। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा कम है, लेकिन वायु प्रदूषण के लिए बहुत ज्यादा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें